Planning Department

संतुलित क्षेत्रीय विकास निधि (पूर्वान्‍चल विकास निधि एवं बुन्‍देलखण्‍ड विकास निधि)

  • उत्‍तर प्रदेश के पूर्वान्‍चल/ बुन्‍देलखण्‍ड क्षेत्र में स्थित जनपदों में अन्‍तर्क्षेत्रीय विषमताओं एवं पिछड़ेपन को कम करने तथा संतुलित क्षेत्रीय विकास के उददेश्‍य की पूर्ति हेतु पूर्वान्‍चल/ बुन्‍देलखण्‍ड विकास निधि का सृजन किया गया। संतुलित क्षेत्रीय विकास निधि हेतु वर्ष 2002 में नियोजन विभाग द्वारा मार्गदर्शी सिद्धांत निर्गत किये गये। कालान्‍तर में वर्ष 2004 में यह निधि लोक निर्माण विभाग को स्‍थानान्‍तरित हुई। तदोपरान्‍त वर्ष 2022 में नियोजन विभाग के शासनादेश दिनांक 09 नवम्‍बर, 2022 के द्वारा निधि लोक निर्माण विभाग से नियोजन विभाग को पुन: हस्‍तान्‍तरित हुई है।
  • संतुलित क्षेत्रीय विकास (पूर्वान्‍चल/ बुन्‍देलखण्‍ड) निधि के अन्‍तर्गत बुन्‍देलखण्‍ड विकास निधि में 07 जनपद तथा पूर्वान्‍चल विकास निधि में 30 जनपद सम्मिलित हैं, जिनका विवरण निम्‍नवत है-
पूर्वांचल विकास निधि बुन्‍देलखण्‍ड विकास निधि
  1. प्रयागराज
  2. कौशाम्बी
  3. प्रतापगढ़
  4. फतेहपुर
  5. अयोध्या
  6. बाराबंकी
  7. सुलतानपुर
  8. अम्बेडकर नगर
  9. अमेठी
  10. गोरखपुर
  11. कुशीनगर
  12. महाराजगंज
  13. देवरिया
  14. वाराणसी
  15. चन्दौली
  16. जौनपुर
  17. गाजीपुर
  18. आजमगढ़
  19. बलिया
  20. मऊ
  21. मिर्जापुर
  22. भदोही
  23. सोनभद्र
  24. बस्ती
  25. सिद्धार्थनगर
  26. सन्त कबीर नगर
  27. गोण्डा
  28. बहराइच
  29. बलरामपुर
  30. श्रावस्ती
  1. झांसी
  2. जालौन
  3. ललितपुर
  4. चित्रकूट
  5. हमीरपुर
  6. महोबा
  7. बांदा